About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
Latest Hindi News

आज हेमंत सोरेन जेएमएम पदाधिकारियों । जिलाध्यक्षों । जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन संवाद करेंगे

Share the post

रांची। 21 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य भर के सभी जेएमएम पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन संवाद करेंगे। मंगलवार दिन के 1 बजे से झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन संवाद शुरू होगा। इससे पहले 26 अक्टूबर 2023 को रांची के सोहराई भवन में कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के राज्य सांगठनिक बैठक की थी, जिसमें झामुमो के सभी जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड सचिव और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए थे। एक माह के अंदर दूसरी बैठक बुलाए जाने से यह बात साफ हो गया है कि हेमंत सोरेन लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। इस कार्यक्रम में सभी 24 जिलों के जिला झामुमो समिति के सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिला सचिव जुड़ेंगे। साथ ही झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य (माननीय सांसद एवं विधायकों सहित), केंद्रीय समिति के सदस्य, जिला समिति के पदाधिकारी, संयोजक, महानगर, नगर के पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के अध्यक्ष, सचिव और प्रखंड समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव भी ऑनलाइन संवाद में शामिल होंगे। रांची जिला झामुमो कमेटी के पदाधिकारी बूटी मोड़ के पास हजारीबाग रोड पर स्थित समरगढ़ रिसोर्ट से झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम में जुड़ेंगे। रांची जिला के सभी पार्टी पदाधिकारियों , कार्यकारिणी सदस्य, केंद्रीय सदस्य, जिला के सभी पदाधिकारियों को की ऑनलाइन बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Response