About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

उत्तरकाशी सुरंग में फंसे सबसे अधिक मजदूर झारखंड से | फंसे मजदूरों की पहली तस्वीरें सामने आई | गर्म खाना भेजा गया

Share the post

रांची। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का हिस्सा ढहने से उसके मलबे में 41 मजदूर फंसे हुए हैं। यह सभी मजदूर पिछले 10 दिनों से फंसे हुए हैं। जिनके रेस्क्यू के लिए सरकार की तरफ से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों के नाम सामने आए हैं, इस लिस्ट के अनुसार सुरंग में फंसे सबसे अधिक मजदूर झारखंड के हैं। झारखंड के 14 मजदूर टनल में फंसे हुए हैं। उत्तराखंड सरकार उत्तरकाशी टनल में फंसे लोगों के हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे परिजनों का खर्चा उठाएगी। सरकार ने मजदूरों के परिजनों से समन्वय बनाने को तीन और अफसर उत्तरकाशी भेजे हैं। वहीं आवागमन, रहने, खाने और मोबाइल का खर्चा भी उत्तराखंड की धामी सरकार देगी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा सुरंग के एक हिस्से के ढहने से उसमें फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने की मशक्कत अभी जारी है। इस बीच सुरंग में फंसे मजदूरों की पहली तस्वीरें सामने आई है, सामने आई तस्वीरों में सुरंग में फंसे मजदूर सेफ्टी हेलमेट लगाए हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सुरंग में फंसे मजदूरों को पहली बार गर्म खाना भेजा गया.

12 नवंबर को हुआ था हादसा

ब्रह्मखाल-यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन 4.5 किलोमीटर लंबी सिलक्यारा टनल का एक हिस्सा 12 नवंबर को धंस गया था। चारधाम प्रोजेक्ट के तहत यह टनल ​​​​ब्रह्मखाल और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिल्क्यारा और डंडलगांव के बीच बनाई जा रही है। हादसा 12 नवंबर की सुबह 4 बजे हुआ था। टनल के एंट्री पॉइंट से 200 मीटर अंदर 60 मीटर तक मिट्टी धंसी। इसमें 41 मजदूर अंदर फंस गए।

Leave a Response