About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 13, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

मेरे पिता पर अपशब्द कहने वाले चेत जायें – शेर का बच्चा शेर पैदा होता है : हेमंत सोरेन

Share the post

षड्यंत्र यात्रा में 100 से अधिक नेताओं को भाजपा उतार रही है

रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन जेल से निकलने के बाद मझे हुए खिलाड़ी की तरह राजनीति के मैदान में डटे हुए हैं। बीजेपी के हर सवालों का जवाब वे बड़े ही बेबाकी से दे रहे हैं। हर मंच पर हेमंत सोरेन बीजेपी पर गरज रहे हैं तो सोशल मीडिया पर भी निशाना साधने से नहीं चूक रहे। हेमंत सोरेन ने अपने X अकाउंट पर लिखा…विपक्ष के लोग धन बल से संपन्न हैं। ये झूठ-सच करने में माहिर हैं। ऐसे में गरीब लोगों को लगता है कि ये जो बोलते हैं, वो सही बोलते होंगे। यह भारतीय जनता पार्टी एनडीए की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। ये लोग परिवारवाद की बात करता है। क्या इनके बाप-बेटा के लोग परिवार में नहीं है। इनके परिवार के 5 दर्जन लोग के नाम गिनाने पर आयें तो ये पाखंडी भाग जाएंगे। मेरे पिता पर अपशब्द कहने वाले चेत जायें – शेर का बच्चा शेर पैदा होता है

भगवान राम ने भी उन्हें जमीन पर उतारने का कार्य किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को चतरा जिला के ईटखोरी स्थित मां भद्रकाली की पावन धरती पर आयोजित आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम में लगभग 841 करोड़ की 702 विकास योजनाएं चतरा एवं कोडरमा जिला वासियों को समर्पित कर झारखंड राज्य के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आपके उत्साह, सहयोग एवं समर्थन से हमारी सरकार को ताकत मिल रहा है । इसी की बदौलत ही हम इस राज्य को मजबूती दे रहे हैं। साथ ही साथ उन्होने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि विपक्ष जातिवाद, परिवार अगड़ा-पिछड़ा, सिख-इसाई करके चुनाव लड़ते हैं।  लोकसभा चुनाव में आपने देखा किस तरह से सांप्रदायिक तनाव पूरे देश में इन्होंने फैलाया। इन्होंने पूरे समाज को बांटने का काम किया।  आम आदमी को ठगने का तो काम किया ही, इन्होंने भगवान को भी नहीं बक्शा। यही नतीजा हुआ कि भगवान राम ने भी उन्हें जमीन पर उतारने का कार्य किया। आज इसी कारण उन्हें सरकार बनाने के लिए बैसाखी की जरूरत पड़ी है।

झारखंड जैसी सोनी की चिड़िया पर भाजपा की नजर लगी है

भाजपा की दिलचस्पी झारखेंड में है, क्योंकि झारखंड को पूरी दुनिया में सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता है। लेकिन यहां के लोगों की क्या स्थिति है यह हम सभी जानते हैं। सीएम ने कहा कि झारखंड जैसी सोनी की चिड़िया पर भाजपा की नजर लगी है, ताकि यहां के खनिज संपदा को लूटा जा सके। गरीबों के लिए इन्होंने आवास की स्वीकृति नहीं दी। जबकि यही स्वीकृति बगल के राज्य में जब चुनाव था उन्हें दे दिया गया। इसके बाद आपकी सरकार ने अपनी ताकत पर आप सभी को अबुआ आवास योजना से आच्छादित करना प्रारंभ किया। आज गरीबों को जब हम लोग ताकत देने का काम कर रहे हैं तो विपक्ष को तकलीफ हो रही है।

जेल से बाहर होता तो इनसे सभी सीट हम छीन कर रहते

20 साल तक भाजपा सत्ता में रही। आपकी सरकार के 4 साल में, 2 साल कोरोना महामारी में जीवन और जीविका बचाने में गुजर गए, 2 वर्ष तक झूठे आरोप लगाकर भाजपा परेशान करते रही। हर दिन कुछ ना कुछ अडंगा ये सभी काम में लगाते रहे। मैं लोकसभा के चुनाव में शामिल न हो सकूं, इसके लिए इन्होंने मुझे जेल में डाल दिया। अगर मैं जेल से बाहर होता तो, इनसे सभी सीट हम छीन कर रहते। लेकिन राज्य की जनता ने इन्हें करारा जवाब दिया है। और आगामी चुनाव में भी इन्हें जवाब दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में अदानी को खदान मिल गया

सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अदानी को खदान मिल गया। वहां के गांव के जंगलों को उजाड़ा जा रहा है, वहां के आदिवासियों को बेदखल करने की तैयारी जोरों पर चल रही है। यह कार्य सरकार के संरक्षण में हो रहा है। यह कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हो रहा है। ये लोग जंगल उजाड़ने में सहयोग कर रहे हैं, अगर जंगल उजड़ गया तो पर्यावरण, दलित, आदिवासी सब खत्म हो जाएगा। अब यहां भी व्यापारियों को एक-एक कर बैठाने की तैयारी है। लेकिन आने वाले समय में ऐसा नीति निर्धारण करेंगे कि इस राज्य की सारी खनिज संपदा का हिसाब किताब स्थानीय लोग करेंगे, उसके बाद ही खनिज राज्य से बाहर जाएगा।

खनिज संपदा को लूटने की योजना बना रहे

षड्यंत्र यात्रा में 100 से अधिक नेताओं को भाजपा उतार रही है ताकि मुझ अकेले को घेरा जा सके। साथ ही उनकी दिलचस्पी झारखंड में इसलिए है, क्योंकि झारखंड को पूरी दुनिया में सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता है। लेकिन यहां के लोगों की क्या स्थिति है यह हम सभी जानते हैं। झारखंड जैसी सोनी की चिड़िया पर उनकी नजर लगी है, ताकि यहां के खनिज संपदा को लूटा जा सके और उनके बड़े व्यापारियों का पेट भरा जा सके। सीएम ने कहा कि किसी भी देश की तरक्की उसकी एकता में है- अखंडता में है। पर भाजपा अपने तनिक सत्ता प्राप्ति के लालच में लगातार धर्म के नाम पर देश तोड़ने का कार्य कर रही है। पर झारखंड में उनको हम यह नफ़रत की बीज 2014-9 की तरह बोने नहीं देंगे।

चतरा व कोडरमा को मिली सौगात

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चतरा एवं कोडरमा जिले को लगभग 841 करोड़ रुपए की 702 योजनाओं का तोहफा दिया। इसमें चतरा जिला अंतर्गत 501 करोड़ 78 लाख रूपए की 501 योजनाओं का शिलान्यास व 35 करोड़ 58 लाख रुपए की 15 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। जबकि कोडरमा जिले में 174 करोड़ 11 लाख रूपए की 91 योजनाओं का शिलान्यास एवं 129 करोड़ 66 लाख रुपए की 95 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर चतरा जिले के 3 लाख 14 हज़ार 885 लाभुकों के बीच 529 करोड़ 11 लाख रुपए एवं कोडरमा जिले के 1 लाख 79 हज़ार 581 लाभुकों के बीच 207 करोड़ 12 लाख रुपए की परिसंपत्तियां बांटी गई। इस कार्यक्रम में मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक उमा शंकर अकेला, चतरा जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी, कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, चतरा 20 सूत्री उपाध्यक्ष प्रभुदयाल राम तथा चतरा एवं कोडरमा जिले के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Response