About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
NewsPolitics

विपक्ष का प्रिय नारा है | मोदी तेरी कब्र खुदेगी | लेकिन मैं गाली को भी टॉनिक बना लेता हूं: पीएम

Share the post

विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर नो बॉल कर रहा, सरकार लगातार सेंचुरी लगा दे रही

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में चर्चा के दौरान अधीर रंजन चौधरी पर चुटकी ली। विपक्ष का प्रिय नारा है, मोदी तेरी कब्र खुदेगी, लेकिन मैं गाली को भी टॉनिक बना लेता हूं। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कि आप 2028 में भी अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएंगे, तब भारत की अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर होगी। एलआईसी के लिए विपक्ष ने काफी कुछ कहा, आज एलआईसी लगातार मजबूत हो रही है। शेयर मार्केट वालों को गुरुमंत्र है, जिस सरकारी कंपनियों को ये गाली दें आप अपना दांव उसपर लगा दिजिए। पीएम मोदी ने कहा कि 2018 में भी पीएम मोदी को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा था। उसी दौरान पीएम मोदी ने 2019 का एजेंडा सेट कर दिया था। उसी समय पीएम मोदी ने कह दिया था कि 2023 में एक बार फिर विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी। उनकी बात अब सच साबित हुई। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी के बोलने की फील्डिंग खुद विपक्ष ने लगाई, लेकिन चौके और छक्के सरकार की ओर से ही लगे। विपक्ष लगातार अविश्वास प्रस्ताव पर नो बॉल कर रहा है, जबकि सरकार की ओर से लगातार सेंचुरी लगाई जा रही है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि मैंने साल 2018 में ही कहा था कि हम अविश्वास प्रस्ताव पर मिलेंगे। मैंने विपक्ष को 5 साल का समय दिया था, लेकिन वो इसकी तैयारी नहीं कर सके। उन्होंने विपक्ष से कहा कि थोड़ी मेहनत तो किया करिए।

सबको प्रधानमंत्री बनना है

ये I.N.D.I.A. गठबंधन नहीं बल्कि घमण्डिया गठबंधन है और इसकी बारात में हर कोई दूल्हा बनना चाहता है, सबको प्रधानमंत्री बनना है। भारत ने आतंकवाद पर सर्जिकल दुनिया में कोई भारत को अपशब्द बोलता है तो इन्हें उनपर तुरंत विश्वास हो जाता है और प्रचार करने में लग जाते हैं। ये कांग्रेस की फितरत रही है। स्ट्राइक की, एयर स्ट्राइक की, लेकिन इनको भारत की सेना पर भरोसा नहीं था, इनको भरोसा दुश्मन के दावों पर था। अविश्वास प्रस्ताव के मत के दौरान विपक्ष के पास जितने वोट थे, उतने वोट भी वो जमा नहीं कर पाए थे। इतना ही नहीं, जब हम जनता के पास गए तो जनता ने भी पूरी ताकत के साथ इनके लिए No Confidence घोषित कर दिया।

Leave a Response