About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 13, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

विधानसभा चुनाव के तारीख का एलान : जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर को और हरियाणा में 1 अक्टूबर को होंगे पहले चरण का चुनाव

Share the post
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat

रांची। भारत निर्वाचन आयोग ने 2 राज्यों के चुनाव का एलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कांफ्रेंस किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण 18 सितंबर, दूसरा चरण 25 सितंबर व तीसरा चरण 1 अक्टूबर को होगा।  बता दें कि हरियाणा की विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को खत्म हो रहा है। आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था।

2014 में आखिरी बार जेएंडके में चुनाव हुआ था

धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होंगे। इससे पहले साल 2014 में आखिरी बार जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हुआ था। आयोग के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के जिलों में चुनाव संपन्न कराना बड़ी चुनौती है। यहां के कई इलाके संवेदनशील हैं।

Leave a Response