About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 18, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Sport

कल से रांची में फुटबॉल का सबसे बड़ा लीग शुरू होगा | 32 टीमों के बीच होगा महामुकाबला

Share the post

सभी मैच होटवार के खेलगांव में खेला जाएगा

रांची। 12 मई रविवार से सत्र 2024-25 का सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग की शुरुआत हो जाएगी। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से खेले जाने वाले लीग के सभी मैच पहली बार होटवार के खेलगांव में खेले जाएंगे। सीएए के महासचिव आसिफ नईम ने बताया कि हर दिन दोनों ग्राउंड में 2-2 मैच खेले जाएंगे। 32 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। सभी ग्रुप में 8-8 टीम को रखा गया है। हर ग्रुप से टॉप 2 टीम नॉक आउट के लिए क्वालीफाई करेगी। हर दिन 4 मैच खेले जाएंगे। सीनियर डिवीजन लीग के सबसे कम अंक लाने वाली 2 टीम रेलिगेट होकर बी डिवीजन में चली जाएगी। पहली बार लीग का आयोजन मई से शुरू कराया जा रहा है। ताकि समय पर लीग खत्म हो जाए। पहला मैच मेकॉन व फोर एस बड़ाम के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच बिरसा क्लब कोकर व चुट्‌टू के बीच खेला जाएगा। वहीं, उद्घाटन मुकाबला दिन के 2 बजे से जेएसएसपीएस व रुपुपीढ़ी के बीच होगा। चौथा मैच संत जॉन्स व स्पोर्टिंग यूनियन के बीच खेला जाएगा। उद्घाटन मैच में जेके इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन जितेंद्र सिंह, मिशन ब्लू फाउंडेशन के डायरेक्टर पंकज सोनी, नामकुम जिप सदस्य राम अवतार केरकेट्‌टा, सोशल वर्कर मो फरीद खान, सोशल वर्कर ध्रमेंद्र सिंह, डा सामुएल लकड़ा सहित सीएए के कई गणमान्य लोग शामिल रहेंगे।

इनके बीच होगा मुकाबला

ग्रुप-ए: मेकॉन, बिरसा क्लब कोकर, न्यू झारखंड नामकुम, फोर एस बड़ाम, राजा स्पोर्ट्स बरियातू, इरबा, चुट्‌टू, आदर्श स्पोर्ट्स.

ग्रुप-बी: जेएसएसपीएस, स्पोर्टिंग यूनियन, ब्लैक टाइगर, रुपुपीढ़ी, जीएफसी गाड़ी होटवार, जेएसए, संत जॉन्स, कांके.

ग्रुप-सी: एकांबा, अमर भारती, जय जवान, मोरहाबादी एक्सप्रेस, मोरहाबादी एफसी, सेरसा रांची, स्वर्णरेखा एफसी, हटिया ब्वॉयज.

ग्रुप-डी: दुबलिया, आरएफए, बड़ा घाघरा, एफसी अरगोड़ा, 9 बुलेट कव्वाली, ब्रांबे, बहु बाजार, बांधगाड़ी एफसी.

Leave a Response