+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, February 4, 2026
News

गुजरात के मेहसाणा में शोभायात्रा पर पथराव | 5 घायल | पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी | 15 को हिरासत में लिया गया

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

रांची। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव है। गुजरात के मेहसाणा जिले के खेरालु में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से एक दिन पहले रविवार को भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। जब ये जुलूस मस्जिद के पास से गुजर रहा था तब कुछ लोगों ने वहां से पथराव कर दिया। भगदड़ मचने के बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को 10 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पथराव करने वालों को पकड़ने के लिए इलाके में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। आईजी वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शाम 4 बजे शोभायात्रा बेलिम इलाके से निकल रही थी। तलाशी के बाद 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पथराव में 5 लोगों के घायल होने की खबर है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव में पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, खेरालू के 62 साल के प्रवीण भाई अंबालाल बारोट एक शादी से आ रहे थे, तभी असामाजिक तत्वों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर और हाथ में चोटें आईं। उनके सिर में 8 टांके लगे और हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें वडनगर सिविल हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है।

Leave a Response