![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230611-WA0103-750x450.jpg)
![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230611-WA0103-1024x530.jpg)
रांची। मनुष्य तो गर्मी से बचने के तमाम उपाय कर लेता है, मगर जनवारों को जब इस प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़े तो वह क्या करे। जाहिर सी बात है जानवरों को भी इस भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मगर जमशेदपुर जू में जू प्रबंधन ने तरह- तरह के नुस्खे के साथ जानवरों को बचाने के उपाय में जुटी है। जमशेदपुर चिड़िया घर में इस प्रचंड गर्मी में जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए भोजन में स्पेशल विटामिंस दिए जा रहे हैं। साथ ही जानवरों को कुलर व पंखा का हवा भी दिया जा रहा है। दिन में तीन बार पानी का फुहार मारा जा रहा है। ताकि जानवरों को इस गर्मी में ज्यादा परेशानी ना हो।
add a comment