+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, March 5, 2026
NewsPolitics

झारखंड विधानसभा में कल से मानसून सत्र को लेकर अध्यक्ष ने विधायी दल के नेताओं के साथ बैठक की

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। 26 जुलाई 2024 से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है, यह मानसून सत्र 2 अगस्त तक चलेगा। इसमें कुल 6 कार्य दिवस होंगे। 29 जुलाई को विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। सत्र को सुचारू रुप से चलाने को लेकर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में झारखंड विधान सभा स्थित स्पीकर कक्ष में बैठक हुई। इस बैठक में सीएम हेमंत सोरेन विधायक दल के नेताओं के साथ बैठक में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मंत्री रामेश्वर उरांव, विधायक विनोद सिंह, विधायक लम्बोदर महतो सहित अन्य उपस्थित रहे। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। 27 और 28 जुलाई को सत्र नहीं चलेगा। 29 जुलाई कोअनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। 30 जुलाई को झारखंड विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी। 31 जुलाई को प्रश्न काल और राजकीय विधेयक व अन्य राजकीय कार्य किए जाएंगे। 2 अगस्त तक मानसून सत्र चलेगा।

सरकार के तमाम भूल वादे को याद कराना है : अमर बाउरी

Leave a Response