+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Friday, February 14, 2025
Weather Updates

कंपकंपाती ठंड : कांके का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

झारखंड के सभी जिलों का पारा 10 डिग्री से निचे

रांची। झारखंड में उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवाओं ने कंपकंपाती ठंड बढ़ा दी है। रांची मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में 3 से 7 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, रांची जिले के कांके का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री पहुंच गया। अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री रहा। पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ ने झारखंड में सर्द हवा के प्रवाह को रोक दिया था, विक्षोभ खत्म हो गया है और उत्तर से चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवा से झारखंड के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बादलों के छंटने की वजह से तापमान गिर रहा है। झारखंड के सभी जिलों का पारा 10 डिग्री से निचे पहुंच गया। अगले पांच दिनों तक स्थिति इसी तरह रहेगी। 17 और 18 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश का भी संभावना जताई गई है। शनिवार को राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों का तापमान अचानक गिर गया। राज्य के कई जिलों में सात डिग्री सेसि तक न्यूनतम तापमान गिरा। राजधानी का न्यूनतम तापमान भी 8.1 डिग्री सेसि से नीचे चला गया है। राजधानी का पारा एक दिन में करीब चार डिग्री सेसि गिर गया । गढ़वा के शहरी क्षेत्र का तापमान 5.4 डिग्री सेसि के आसपास पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। 17 और 18 जनवरी को बारिश हो सकती है। 15 जनवरी से बादल के कारण तापमान बढ़ने लगेगा, मकर संक्रांति पर मौसम का मिजाज शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रह सकता है।

Leave a Response