About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Saturday, July 27, 2024
News

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने झारखंड से राजेश ठाकुर | आलमगीर आलम | दीपिका पांडे व सुबोधकांत सहाय मणिपुर पहुंचे

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

यात्रा के दौरान राहुल गांधी हर दिन दो सभाओं को संबोधित करेंगे

रांची। आज से राहुल गाधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हो रही है। यह यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर के थोबल से शुरू होकर महाराष्ट्र के मुंबई में मार्च महीने में समाप्त होनी है। इस दौरान यह देश के विभिन्न 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहले मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू होनी थी लेकिन राज्य सरकार से अनुमति ना मिलने के बाद अब यह थोबुल से शुरू हो रही है। यात्रा दिन के 12.30 बजे से शुरू हो जाएगी। इस यात्रा में शामिल होने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता व मंत्री आलमगीर आलम, महगामा की विधायक दीपिका पांडे व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय मणिपुर के थोबुल पहुंच गए हैं। यात्रा को लेकर इसको लेकर कांग्रेस ने सारी तैयारी पूरी कर लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा ‘ शुरू करने से पहले राहुल गांधी थोबल में खोंगजोम युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। यह एक ऐतिहासिक स्मारक है, जिसका उद्घाटन 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया था। यात्रा के दौरान राहुल गांधी हर दिन दो सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, वह हर दिन समाज के विभिन्न वर्गों के 20 से 25 लोगों से मिलेंगे। वह सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे।

‘इंडिया’ के अपने सहयोगी दलों के नेताओं को भी आमंत्रण

11 दिनों के दौरान यात्रा पूर्वोत्तर के पांच राज्यों से होकर गुजरेगी। 23 जनवरी को राहुल गांधी घोषणापत्र के सिलसिले में गुवाहाटी में लोगों से जनसंवाद करेंगे। कांग्रेस ने इस यात्रा के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अपने सहयोगी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया है और उसे उम्मीद है कि विभिन्न राज्यों में इस गठबंधन से जुड़े दलों के प्रमुख नेता यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

67 दिन में 15 राज्य व 110 जिला कवर करेंगे

लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी।‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान लगभग 6,700 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी। यात्रा ज्यादातर बस से होगी, लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी। उनकी 136 दिन की इस पदयात्रा में 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 4,081 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी। 

झारखंड भी आएगी यात्रा

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी। इस यात्रा को आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होने की संभावना है। कांग्रेस कार्य समिति की 21 दिसंबर को हुई बैठक में पार्टी नेताओं इस बात पर जोर दिया था कि राहुल गांधी को पूरब से पश्चिम तक दूसरे चरण की यात्रा करनी चाहिए। इसके बाद यात्रा की घोषणा की गई है। 

Leave a Response