![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/06/4321-750x450.jpg)
![Schools will not open till 21 due to the scorching heat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Image-2023-06-18-at-12.12.48.jpg)
झारखंड एजुकेशन लेटेस्ट न्यूज
रांची। झारखंड राज्य में अत्याधिक गर्मी पड़ने व लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गौर सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) व सभी जिलों के विद्यालयों 21 जून तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। केजी क्लास से क्लास-8 तक के स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, कलास-9 से क्लास-12 तक के क्लास सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संचालित होंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से यह तीसरा आदेश छुट्टी को लेकर निकाला गया है। इससे पहले 12 से 14 जून तक स्कूल बंद रखने के आदेश आए थे। फिर 14 से 19 तक छुट्टी का आया था। अब इसे आगे बढ़ाकर 21 जून तक के लिए कर दिया गया है। यह आदेश झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार जारी किया है।
News Box Bharat latest news
add a comment