+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, November 29, 2023
Health

तेज लहर-उमस-लू: झारखंड के 24 जिले की गर्मी का तापमान 40 डिग्री से कम नहीं, देखें जिलावार तापमान

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the story

मौसम लेटेस्ट न्यूज

2 से 3 दिनों के बाद तापमान में गिरावट आएगी

रांची। कहीं बाढ़ व तूफान की तबाही तो कहीं गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। खासकर झारखंड में तो गर्मी ने लोगों का घरों में रहने का मजबूर कर दिया है। दिन से लेकर रात तक गर्मी की तेज लहर, उमस व लू से हर कोई परेशान है। बच्चे व बुढ़े इससे ज्यादा परेशान हो रहे। घरों के अंदर भी लू चल रहा है। गर्मी से बचने के हर उपाय लोग ढूंढ रहे। लेकिन गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सुबह से 3 बजे तक गर्मी अपने पूरे शाबाब पर रहती है। बाहर निकलने से लोग कतरा रहे हैं। जरूरी काम वाले ही लोग घर से बाहर गर्मी से बचते हुए निकल रहे। सरकार ने स्कूलों में भी छुट्टी कर दी है। ताकि स्वस्थ्य को लेकर बच्चों को परेशानी न हो। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की मानें तो इस गर्मी से अभी 2-3 दिनों तक राहत नहीं मिलनी वाली है। इसके बाद 2-3 डिग्री पारा गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं बारिश की बात करे तो 2 से 3 दिन के बाद ही बारिश होने की भी आशंका जताई गई है।

News Box Bharat latest news

Leave a Response