![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/04/52-750x450.jpg)
![The weather of Ranchi became pleasant. relief from heat due to rain](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/04/52.jpg)
रांची। गुरुवार को ईद व सरहुल के दिन रांची का मौसम सुहाना हो गया। गुरुवार तड़के बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत पहुंचा दी है। मौसम विभाग केंद्र रांची ने बुधवार रात बताया कि रांची सहित गुमला, खूंटी, सिमडेगा व पश्चिम सिंहभूम के कुछ भागों में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। अचानक मंगलवार रात से ही मौसम बदलने लगा। आसमान काले बदल से घिर गया। बुधवार 5.30 बजे से हल्की बारिश ने राजधानी का मौसम एकदम सुहाना कर दिया है। केंद्र ने कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश, तेज हवा और ठनका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 अप्रैल गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। उसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। 13 अप्रैल से मौसम सामान्य रहेगा। वहीं 1-2 दिन में तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद गर्मी बढ़ेगी।
add a comment