About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 8, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsSocial

रांची नगर निगम ने आपकी हर शिकायत को दूर करने के लिए Smart Ranchi Citizen ऐप लॉन्च किया

Share the post

घर बैठे ही अपना शिकायत दर्ज करा सकते हैं

रांची। रांची नगर निगम में अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी हो रही है तो घबराए नहीं। अब आपके हर समाधान के लिए रांची नगर निगम ने एक ऐप लॉन्च किया। इस ऐप के माध्यम से आप अपनी हर शिकायत को दूर करा सकते हैं। रांची नगर निगम ने नागरिकों की समस्या व सुझावों को महत्वपूर्ण मानते हुए Smart Ranchi Citizen ऐप लॉन्च किया। जिसके तहत आम जनता अब घर बैठे ही अपना शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर व एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से शिकायतों का निबटारा होने के बाद ऑनलाइन ही इसकी सूचना शिकायतवर्ता को दे दी जाएगी।

सफाई से लेकर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

इस ऐप में रांची नगर निगम के स्तर की सेवाओें व सुविधाओं की जानकारी है, जिसके माध्यम से लोग शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसमें लोग शहर की सफाई, स्ट्रीट लाइट, वाटर बोर्ड, होर्टिकल्चर व अन्य के साथ-साथ जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, होल्डिंग आदि की शिकायत कर सकते हैं। इसके साथ ही अपने वार्ड के क्षेत्रफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एंबुलेंस की भी सुविधा मिलेगी

इसके अलावा इमरजेंसी सुविधाएं जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगंड, वुमेन हेल्पलाइन आदि की सुविधाओं को भी लिंक किया गया है। इसके अलावा नागरिक घर बैठे ही इस ऐप के माध्यम से अपने नजदीकी सिनेमा हॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जिम, पार्किंग, हॉस्पिटल, लाइब्रेरी, बस पड़ाव, स्कूल, पोस्ट ऑफिस, बैंक, अपने क्षेत्र की Ambient Air Quality आदि की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


Leave a Response