राज्यपाल बनने के बाद आज पहली बार झारखंड आएंगे रघुबर दास | बिरसा मुंडा एयरपोर्ट 1 बजे पहुंचेंगे
रांची। ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास शनिवार को रांची आएंगे। वे भुवनेश्वर से सेवा विमान से रांची पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। दिन के 1 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दीपावली पर वे सपरिवार जमशेदपुर में रहेंगे। 14 नवंबर को वे ट्रेन से भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल की शपथ लेने के बाद रघुबर दास पहली बार अपने गृह प्रदेश आ रहे हैं। तीन बजे वे एग्रिको आवास पहुंचेंगे। गोवर्द्धन पूजा के बाद 14 नवंबर को भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे। बता दें कि रघुबर दास ने 31 अक्टूबर को ओडिशा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।
add a comment