About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

डबल मर्डर का आरोपी प्रिंस को पैर में गोली लगी | गिरफ्तार आरोपी का अस्पताल में चल रहा इलाज

Share the post

रांची। कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर के बाद फिर एक एनकाउंटर रांची जिला में हुआ है। चान्हो में हुए डबल मर्डर का एक आरोपी प्रिंस खान थानेदार का पिस्टल छीन कर फरार होने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान उसे रांची पुलिस की गोली लगी। रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में स्थित एक आश्रम में हुई गोलीबारी में दोहरे हत्या मामले में फरार चल रहे अपराधी प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली की हत्याकांड में शामिल प्रिंस चान्हो इलाके में ही पनाह लिया हुआ है। मिली सूचना के आधार पर जब पुलिस की टीम प्रिंस को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची तब उसने चान्हो थाना प्रभारी का पिस्तौल छीन कर फरार होने की कोशिश की। इसी दौरान पिस्तौल से चली एक गोली उसके पैर में जा लगी। गोली लगने के बाद प्रिंस को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। अपराधी प्रिंस ने पुलिस का पिस्तौल छीन कर पुलिस पर ही फायरिंग करने की कोशिश की थी, लेकिन उसका यह प्रयास सफल नहीं रहा। रांची पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फरार चल रहे प्रिंस को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है उसका इलाज चल रहा है. मामले में फरार चल रहे हैं छठे अपराधी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

साधु सहित दो की हुई थी हत्या

बता दें कि रांची के चान्हो थाना क्षेत्र स्थित आनंदशीला आश्रम में हुए डबल मर्डर केस में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। आनंदशीला आश्रम में बुधवार की देर रात आश्रम एक साधु सहित दो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रांची के चान्हो थाना क्षेत्र स्थित आनंदशीला आश्रम के साधु मुकेश साह और राजेंद्र यादव की गोली मार हत्या कर दी गई थी। कांड में शामिल चार अपराधी जितेंद्र यादव, अरविंद यादव, सूरज पाहन और अफरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि प्रिंस फरार था।

Leave a Response