About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, October 26, 2026
News

2024 चुनाव की तैयारी : घर-घर मतदाता सर्वेक्षण अभियान का दूसरा चरण 27 से

Share the post

#ProudOfMyBLO के साथ सेल्फी/ फोटो अपलोड कर बीएलओ का करें उत्साह वर्धन

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन एवं अन्य संबंधित विषयों को लेकर राज्य के सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सभी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।गुरुवार को धुर्वा स्थित विभागीय सभागार में आहूत इस बैठक में उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 से जुड़े विषयों को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया। मतदाताओं के यहां घर-घर सर्वेक्षण को लेकर बीते जुलाई-अगस्त में 1 महीने का सघन अभियान चलाया गया था। उसी क्रम में अब दूसरे चरण का अभियान 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक चलाया जाना है। इस अभियान के दौरान सभी बूथों के बीएलओ घर-घर जाकर ऐसे लोगों को चिन्हित कर ढूंढ निकालने का काम करेंगे जो पात्र होने के बावजूद भी किसी कारण से अब तक मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हो पाए हैं। इस अभियान के दौरान मृत या स्थाई रूप से अन्यत्र शिफ्ट हो चुके मतदाताओं का नियमानुसार नाम हटाने, ब्लैक एंड व्हाइट फोटो युक्त या कटे-फटे पुराने पहचान पत्रों को बदलने के लिए भी काम किया जायेगा।

1 घंटे तक सोशल मीडिया पर हैश टैग अभियान

फेसबुक, ट्विटर आदि पर 1 घंटे का हैश टैग अभियान 27 को सुबह 11 से 12 बजे के बीच मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि पूरी निर्वाचन प्रणाली में हमारे बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके कार्य को समुचित सम्मान देने व उनका उत्साहवर्धन करने के लिए आगामी 27 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे से 12 बजे के बीच 1 घंटे तक सोशल मीडिया पर हैश टैग अभियान #ProudOfMyBLO चलाया जाना है।

बीएलओ अपने-अपने बूथ पर मौजूद रहेंगे

27 अक्टूबर को सभी बूथों के बीएलओ अपने-अपने बूथ पर मौजूद रहेंगे, ऐसे में राज्य के अधिकारियों, कर्मचारियों, मतदाताओं, विभिन्न वर्गों के सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, छात्र-छात्राओं से अपील की जा रही है कि वे अपने बूथ पर मौजूद अपने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ सेल्फी लेकर सुबह 11 से 12 बजे के बीच अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उपरोक्त हैशटैग के साथ पोस्ट करें। उन्होंने कहा कि उक्त अभियान न केवल मतदाता जागरूकता के लिए सहयोगी साबित होगा। बल्कि पूरे निष्ठा से कार्य कर रहे सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के मनोबल को बढ़ाने वाला भी होगा।

Leave a Response