About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 6, 2026
News

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में पैसेंजर ट्रेन आपस में टकराईं । 6 की मौत व कई घायल

Share the post

रांची। आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा हो गया है, यहां पर दो ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई है, जिसकी वजह से पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में कथित तौर पर 6 की मौत हुई है और कई के घायल होने की खबर है। घायलो में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच मौके पर राहत और बचाव का काम चल रहा है। विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापत्तनम-रगडा पैसेंजर ट्रेन के बीच टक्कर हुई है। इस हादसे में 3 कोचों को नुकसान पहुंचा है। अंधेरे की वजह से राहत और बचाव कार्य में देरी हो रही है। मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। हादसे के तत्काल बाद ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे को लेकर पूर्व तटीय रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है ,जो इस प्रकार है – 0674 2301625/ 2301525/ 2303069। मंडल रेल प्रबंधक के मुताबिक, सहायता और एम्बुलेंस के लिए स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएस को सूचित किया गया है। दुर्घटना राहत ट्रेनें दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। मंडल रेल प्रबंधक ने यह जरूर बताया कि बचाव अभियान जारी है, सहायता और एम्बुलेंस के लिए स्थानीय प्रशासन और NDRF को सूचित किया गया है। दुर्घटना राहत ट्रेनें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि CM वाईएस जगनमोहन रेड्‌डी ने राहत कार्य के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा है। मौके पर एंबुलेंस और अन्य जरूरी सामान पहुंचा दिया गया है।

Leave a Response