About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 27, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
SportWorld

Paris Olympic 2024 : जैवलिन थ्रो में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलिंपिक रिकॉर्ड बनाकर सोना जीता | भारत के नीरज चोपड़ा को मिला सिल्वर मेडल

Share the post

नदीम ने 92.97 मी.का थ्रो कर 16 साल पहले बने ओलिंपिक रिकॉर्ड को तोड़ा

रांची। Paris Olympic 2024 के जैवलिन थ्रो में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने कमाल करते हुए देश को पहला सोना दिला दिया। Arshad Nadeem ने ओलिंपिक का नया रिकॉर्ड बनाकर पाकिस्तान को पहला मेडल गोल्ड में दिलाया। वहीं, भारत के नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल हासिल किया। ग्रेनाडा के पीटर्स एंडरसन ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। गुरुवार 8 अगस्त की रात पेरिस में हुए इस फाइनल में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो किया और इसके साथ ही ओलिंपिक रिकॉर्ड बना दिया। नदीम ने 16 साल पहले बने ओलिंपिकक रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। इससे पहले 2008 में नॉर्वे के एंड्रियास थॉरकिल्डसन ने 90.57 मीटर का थ्रो किया था। नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो फाउल रहा। नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक फाइनल में अपना पहला थ्रो किया, लेकिन यह थ्रो उनका फाउल रहा। नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 84.45 मी. भाला फेंका। वहीं, पाकिस्तान के नदीम का पहला थ्रो फाउल रहा। नदीम ने दूसरे प्रयास में 92.97 मी. भाला फेंका। नदीम ने अपने तीसरे प्रयास में 88.72 मी. भाला को फेंका।

PAKISTAN : अरशद नदीम का थ्रो (गोल्ड)

1x
292.97
388.72
479.40
584.87
691.79

INDIA : नीरज चोपड़ा का थ्रो (सिल्वर)

1x
289.45
3x
4x
5x
6x

GRENADA : पीटर्स एंडरसन का थ्रो (ब्रॉन्ज)

184.70
287.87
3x
488.54
587.38
681.83

Leave a Response