About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 15, 2026
फाइल फोटो
EntertainmentHealthLatest Hindi NewsLifeNews

सुहागरात की रात नई नवेली दुल्हन को हुआ पेट में दर्द | सुबह में दिया बच्ची को जन्म

Share the post

मामला ग्रेटर नोएडा का

रांची। सुहागरात पर अचानक दुल्हन के पेट में तेज दर्ज शुरू हुआ। आनन फानन में ससुराल वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जब डॉक्टरों ने जांच की और दर्द की वजह बताई तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।  दुल्हन 7 महीने की गर्भवती थी व अगले ही दिन सुबह में एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। यह मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाने क्षेत्र का है। दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की सिरंदराबाद की युवती से शादी तय हुई थी। छह दिन पहले यह शादी धूम-धाम से हुई। शादी के नई नवेली दुल्हन ससुराल आई। पूरी रीति रिवाज के साथ नई दुल्हन का घर में स्वागत किया गया। लेकिन पहली ही रात में जब लड़का यानि दुल्हन के पास गया तो, लड़की पेट में दर्द की बात कही। अचानक नई दुल्हन का पेट में बहुत ज्यादा दर्द होने लगा। फिर क्या घर वालों ने तुरंत पास के अस्पताल ले कर गए। जहां डाक्टरों ने बताया कि लड़की 7 महीने की प्रेगनेंट है। शादी के अगले दिन दुल्हन ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया।

नवजात बच्ची को लेकर दुल्हन अपने घर चली गई

इसके बाद लड़के के घर वालों में कोहराम मच गया। आग की तरह यह खबर पूरे गांव में फैल गई। लड़के के घर वालों ने तुरंत इसकी सूचना लड़की की घर वालों को दी। जब लड़की के घर वाले आए तो लड़के के घर वालों ने कहा कि आपने ये सब बातें क्यों छुपाई थी। लेकिन दुल्हन के घर वालों ने कहा कि उनकी बेटी का कुछ दिन पहले ही पथरी का ऑपरेशन हुआ था। जुसकी जिसकी वजह से लड़की का पेट फूला हुआ था। घर वालों ने कहा कि किसी को मालूम नहीं था की लड़की गर्भवती है। इसके बाद लड़के वालों ने कहा कि अब लड़की को हमलोग नहीं रखेंगे। फिर दोनों घर वालों में सहमति बनीं। फिर लड़की के घर वालों ने अपनी बेटी व नवजात बच्चे को घर लेकर चले गए। इस मामले में दोनों ओर से पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई।

News Box Bharat latest news

Leave a Response