About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 12, 2026
Health

ओडिशा रेल दुर्घटना: झारखंड सरकार की टीम ने राज्य के घायल यात्रियों की ईलाज शुरू की, 61 यात्री हुए हैं घायल, 3 की मौत

Share the post

गोड्डा जिले के जिन 2 यात्रियों की मौत हुई, उनके पार्थिव शरीर को उनके घर भेजा गया

रांची। ओडिशा के बालासोर के बहानगा रेलवे स्टेशन के समीप 2 जून की रात हुए भीषण और हृदय विदारक रेल दुर्घटना के पीड़ितों की मदद ,राहत और इलाज के लिए झारखंड सरकार पूरी तरह  से संवेदनशील है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर श्रम सचिव के नेतृत्व में आला अधिकारियों और डॉक्टर की टीम ने रविवार को बालासोर में घटनास्थल का जायजा लिया और इस हादसे में झारखंड के पीड़ितों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। ज्ञात हो कि इस दुर्घटना में अब तक 275 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में झारखंड के 3 लोगों की दुःखद मौत हुई जबकि 61 लोग घायल हुए हैं।

गोड्डा के 4 घायलों को डिस्चार्ज कराकर घर भेजा गया
झारखंड के अधिकारियों की टीम बालासोर जिला अस्पताल पहुंची, जहां ट्रेन हादसे में घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा टीम ने एनओसीसीआई बिजनेस पार्क पहुंचकर, जहां मृतकों के शवों को रखा गया है, जानकारी ली। झारखंड टीम ने त्वरित पहल करते हुए अस्पताल से इलाजरत गोड्डा जिले के 4 घायलों को डिस्चार्ज करा कर उन्हें उनके गोड्डा स्थित आवास भेजने की व्यवस्था की गई । वहीं, ट्रेन हादसे में गोड्डा जिले के जिन 2 यात्रियों की मौत हुई, उनके पार्थिव शरीर को भी उनके घर भेजने की व्यवस्था की गई। जबकि एक मृत यात्री की शिनाख्त करने की प्रक्रिया जारी है। सभी घायलों से निरंतर संपर्क बनाकर झारखंड सरकार हर जरूरी मदद पहुंचाने का काम रही है।

Leave a Response