+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, February 12, 2025
BusinessEconomyLatest Hindi NewsNews

नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन

international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
Share the post

रांची। रतन टाटा के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट की कमान अब उनके सौतेले भाई नोएल टाटा के हाथ में होगी। मुंबई में टाटा ट्रस्ट की बैठक में टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन नोएल टाटा पर मुहर लग गई। फिलहाल, नोएल टाटा, सर दोराबजी के ट्रस्टी हैं। इसके साथ ही नोएल के कंधों पर अब टाटा समूह की जिम्मेदारी आ गई है। वे 100 देशों में फैले टाटा समूह के विशाल व्यापारिक साम्राज्य का नेतृत्व करेंगे, जिसकी कीमत 403 अरब डॉलर यानी 39 लाख करोड़ रुपए है। नोएल को ट्रस्ट के संचालन के लिए प्रमुख व्यक्तियों में से एक माना जा रहा था। रतन टाटा के बाद अब नोएल टाटा, ट्रस्ट की होल्डिंग कंपनियों का संचालन करेंगे. नोएल टाटा, रतन के पिता नवल टाटा और सिमोन टाटा के 67 वर्षीय बेटे हैं।

Leave a Response