About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 16, 2026
EntertainmentNews

रांची में Honda Repsol चलाते दिखे MS Dhoni

Share the post

रांची। महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर viral हो रहा है, जिसमें वो रांची की सड़कों पर एक शानदार बाइक की सवारी करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो पर फैंस के कई मजेदार रिएक्शन भी देखने को मिले हैं। mahi रांची की सड़कों पर होंडा रेपसोल 150 चलाते नजर आ रहे हैं। बाइक चलाते हुए धोनी अपने सीमालिया स्थिति फर्म हाउस के अंदर प्रवेश करते हैं, प्रशंसक धोनी…धोनी आवाज भी लगाते हैं। लेकिन वो बाइक को लेकर घर के अंदर चले जाते हैं। अभी भी धोनी को जब भी समय मिलता है, वे रांची की सड़कों पर घुमने के लिए निकल जाते हैं। इस बीच सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर धोनी के एक फैन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एमएस धोनी को रांची में अपनी मोटरसाइकिल होंडा रेपसोल 150 चलाते नजर आ रहे हैं।

वेंकटेश ने कार और बाइक का कलेक्शन देखा था

महेंद्र सिंह धोनी का कार और बाइक के प्रति अपार प्यार जग जाहिर हैं। पिछले दिनों भारत के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद धोनी से मिलने उनके रांची स्थित आवास पर गए थे। उस दौरान प्रसाद धोनी के गैराज में कार और बाइक का विंटेज कलेक्शन देखकर चौंक गए थे। उस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसके बाद भी धोनी कई बार अलग-अलग गाड़ियों में रांची की सड़कों पर घुमते नजर आए। धोनी खेती में हाथ आजमा रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच धोनी का कार और बाइक को लेकर प्यार बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है।

Leave a Response