About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

JSCA कंट्री क्रिकेट क्लब के चुनाव में वोट देने पहुंचे मंत्री मिथिलेश ठाकुर । अबतक 60 पर्सेंट मतदान

Share the post

वोटिंग शाम 5 बजे तक होगी, इसके तुरंत बाद counting

राजेश वर्मा ‘बॉबी’ और सुनील कुमार साहू टीम के बीच मुकाबला

रांची। पहली बार कंट्री क्रिकेट क्लब (सीसीसी) के चुनाव voters में जबरदस्त उत्साह है। 2.30 बजे तक लगभग 60 पर्सेंट मतदान हो गया है। मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी वोट देने पहुंचे। 2012 में कंट्री क्रिकेट क्लब (सीसीसी) बनने के बाद पहली बार मतदान के जरिए चुनाव हो रहाहै। इसके पहले अब तक जेएससीए के सदस्य सर्वसम्मति से क्लब के पदाधिकारियों का चुनाव करते थे। चुनाव में दो गुट आमने-सामने हैं, एक गुट की अगुवाई वर्तमान सीसीसी अध्यक्ष राजेश वर्मा बॉबी कर रहे हैं। राजेश वर्मा जेएससीए के पूर्व सचिव भी रह चुके हैं। वहीं, दूसरे गुट का नेतृत्व सुनील कुमार साहू कर रहे हैं। इन दोनों के अलावा 24 प्रत्याशियों ने नामिनेशन किया है, जिनमें से 12 कमेटी मेंबर चुने जाएंगे। दोनों टीमों से 12-12 सदस्य मैदान में डटे हैं। वोटिंग शाम 5 बजे तक होगी, इसके तुरंत बाद counting शुरू हो जाएगी। 7 बजे तक कौन अध्यक्ष बनेगा य़ह clear हो जाएगा। 9 बजे तक पूरे परिणाम आ जाएंगे।

779 वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग

कंट्री क्रिकेट क्लब के चुनाव में 779 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में एक अध्यक्ष और 12 कमेटी मेंबर चुने जाएंगे। हर वोटर कुल 13 वोट देंगे, 26 नवंबर को वोटिंग शुरू होगी और शाम तक परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

ये लड़ रहे हैं चुनाव

टीम बॉबी: अजीत कुमार, अर्शे आलम, भानु प्रताप, गुरुदयाल नामधारी, इंद्र शेखर, नीतिन सर्राफ, पवन कुमार, राहुल झा, राजीव रंजन, संजय पांडेय, सुशील कुमार, विशाखा झा।

टीम सुनील साहू : विभूति भूषण प्रसाद, विनय बिहारी, दिनेश कुमार, जय कुमार सिन्हा, माे. राशिद, राजदीप सिंह, राजेश कुमार वर्मा, रुद्रदेव कुमार, संजय कुमार विद्रोही, शिवेंद्र नाथ दुबे, सुनील कुमार सिंह, श्वेता बुधिया।

Leave a Response