+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, February 13, 2025
News

JSCA कंट्री क्रिकेट क्लब के चुनाव में 779 में 634 वोट पड़े

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। पहली बार कंट्री क्रिकेट क्लब (सीसीसी) का चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 779 वोटरों में 634 वोटर ने अपने मत डाले। अब थोड़े देर के बाद काउंटिंग शुरू होगी। मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी वोट डाले। 2012 में कंट्री क्रिकेट क्लब (सीसीसी) बनने के बाद पहली बार मतदान के जरिए चुनाव हुआ। इसके पहले अब तक जेएससीए के सदस्य सर्वसम्मति से क्लब के पदाधिकारियों का चुनाव करते थे। चुनाव में दो गुट आमने-सामने हैं, एक गुट की अगुवाई वर्तमान सीसीसी अध्यक्ष राजेश वर्मा बॉबी कर रहे हैं। राजेश वर्मा जेएससीए के पूर्व सचिव भी रह चुके हैं। वहीं, दूसरे गुट का नेतृत्व सुनील कुमार साहू कर रहे हैं। इन दोनों के अलावा 24 प्रत्याशियों ने नामिनेशन किया है, जिनमें से 12 कमेटी मेंबर चुने जाएंगे। दोनों टीमों से 12-12 सदस्य मैदान में डटे हैं। वोटिंग शाम 5 बजे तक होगी, इसके तुरंत बाद counting शुरू हो जाएगी। 7 बजे तक कौन अध्यक्ष बनेगा य़ह clear हो जाएगा। 9 बजे तक पूरे परिणाम आ जाएंगे।

रात तक परिणाम आएंगे

कंट्री क्रिकेट क्लब के चुनाव में 779 वोटरों में 619 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में एक अध्यक्ष और 12 कमेटी मेंबर चुने जाएंगे। आज रात 9 बजे तक परिणाम आ जाएंगे।

इनका होगा फैसला

टीम बॉबी: अजीत कुमार, अर्शे आलम, भानु प्रताप, गुरुदयाल नामधारी, इंद्र शेखर, नीतिन सर्राफ, पवन कुमार, राहुल झा, राजीव रंजन, संजय पांडेय, सुशील कुमार, विशाखा झा।

टीम सुनील साहू : विभूति भूषण प्रसाद, विनय बिहारी, दिनेश कुमार, जय कुमार सिन्हा, माे. राशिद, राजदीप सिंह, राजेश कुमार वर्मा, रुद्रदेव कुमार, संजय कुमार विद्रोही, शिवेंद्र नाथ दुबे, सुनील कुमार सिंह, श्वेता बुधिया।

Leave a Response