About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Health

मंत्री डॉ इरफान अंसारी की चेतावनी : अस्पताल द्वारा मरीजों की मौत के बाद शव को रोकने की प्रथा पर रोक लगाने के निर्देश | जल्द सरकार आदेश जारी करेगी

Share the post

1000 करोड़ रु. की लागत से रिम्स-2 का निर्माण किया जाएगा

रांची। झारखंड में विकास की गति को तेज करने को लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। नामकुम के आईपीएच (IPH) सभागार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पहली समीक्षा बैठक करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य को जहां एक हजार करोड़ की लागत से नया रिम्स मिलेगा। वहीं, जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल खोलने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। मंत्री ने कहा कि रिम्स-2 अस्पताल न केवल दिल्ली के तर्ज पर होगा, बल्कि झारखंड का मॉडल बनकर दिल्ली के अस्पतालों को भी प्रेरित करेगा। उन्होने कहा कि मरीजों की मौत के बाद शव को रोकने की प्रथा पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस पर जल्द ही सरकार आदेश जारी करेगी। राज्य भर में 1000 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाये जायेंगे ताकि ग्रामीण और सुदूर इलाकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें।

घोषणाएं और निर्देश

  • झारखंड में 1000 करोड़ रु. की लागत से रिम्स-2 का निर्माण किया जाएगा.
  • प्राइवेट अस्पताल द्वारा मरीजों की मौत के बाद शव को रोकने की प्रथा पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं.
  • राज्य भर में 1000 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बनाए जाएंगे, ताकि ग्रामीण और सुदूर इलाकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें.
  • सभी वर्तमान एजेंसियों को रद्द कर 10 दिनों के अंदर नई एजेंसियों का चयन किया जाएगा.
  • राज्य भर के अस्पतालों में लगभग 200 अस्पताल प्रबंधकों की नियुक्ति की जाएगी.
  • एक सप्ताह के अंदर सभी अस्पतालों में MRI और CT स्कैन की मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी.
  • मरीजों की सुविधा के लिए शाम को भी ओपीडी सेवा शुरू की जाएगी, डॉक्टर दो शिफ्ट में बैठेंगे.
  • सभी सदर अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा और प्रत्येक जिले में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (OT) बनाए जाएंगे.
  • आवश्यकता पड़ने पर प्राइवेट डॉक्टरों को भी नियुक्त किया जाएगा ताकि सभी अस्पतालों में पर्याप्त डॉक्टर उपलब्ध हों.
  • मोहल्ला क्लीनिक की जगह मुख्यमंत्री की सलाह के अनुसार इसका आधुनिकीकरण किया जाएगा.

    Leave a Response