About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi News

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड के सभी बूथों पर दिव्यांग | महिला व वरिष्ठ मतदाताओं की सहायता के लिए समुचित व्यवस्था रहेगी

Share the post

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन कार्य की तैयारियों की राज्यस्तरीय समीक्षा की

रांची। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर राज्य के मतदान केन्द्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित होने से बेहतर परिणाम सामने आएंगे। मतदाता मतदान केंद्र पर ज्यादा से ज्यादा पहुंचेंगे। इससे मतदान प्रतिशत बेहतर हो सकेगा। इसके लिए सभी को सकारात्मक सोच के साथ आपसी समन्वय से काम करने की आवश्यकता है। निर्वाचन कार्य में सभी ईमानदारी पूर्वक कर्तव्य निर्वहन करें। सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी अपने-अपने जिले में चल रहे निर्वाचन से संबंधित कार्यों को ससमय पूर्ण करें। निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकार की कोताही अक्षम्य है। यह बातें झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने कहीं। वे आज लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत अबतक की गई तैयारियों को लेकर रांची के एक होटल में आयोजित राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में जिलों के प्रमंडलीय आयुक्त, आईजी, डीआईजी,जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक,निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी आदि निर्वाचन कार्य से जुड़े वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

मतदान केंद्रों पर शेड एवं पेयजल की व्यवस्था की जाएं

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य के सभी मतदान केन्द्रों को आदर्श मतदान केंद्र (मॉडल बूथ) के रूप में तैयार किया जाना है। उन्होंने सभी बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं, महिला एवं पर्दानशी मतदाताओं, वरिष्ठ मतदाताओं की सहायता के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य गर्मी के मौसम में हो रहा है, ऐसे में सभी मतदान केन्द्रों पर शेड एवं पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएं, ताकि मतदाताओं को कोई असुविधा नहीं हो। शहरी मतदाताओं (अर्बन वोटर) के लिए मतदान केन्द्रों के समीप ही पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चत करें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ द्वारा उनके मतदान केन्द्रों पर की गई बेहतर व्यवस्था के लिए सम्मानित कर प्रेरित करने का निदेश दिया।

मतदान दिवस को महापर्व के रूप में मनायें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान दिवस के दिन सभी मतदाता लोकतंत्र के महापर्व के रूप में मनायें। सभी मतदाता महापर्व में भागीदार बनें, इसके लिए लोगों के बीच संदेश प्रसारित एवं प्रचारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर ऐसी व्यवस्था व माहौल तैयार करें ताकि लोग पर्व त्यौहार की तरह मतदान केन्द्रों पर पहुंचे और मतदान करें। मतदाताओं के बीच किसी तरह की कोई असमंजश की स्थिति नहीं आने दें। साथ ही मतदान केन्द्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की कोई कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े।

पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था रखें सख्त

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन कार्य के दौरान विधि -व्यवस्था सख्त रखने का निदेश सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने शराब एवं नगदी अवैध आवागमन पर कड़ी निगरानी रखते हुए सख्ती से रोक लगाने का निदेश दिया। साथ ही सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ एवं असामाजिक तत्वों द्वारा किये जा रहे भ्रामक पोस्ट पर निगरानी रखते हुए प्रावधान अनुरूप सख्त कार्रवाई करने का निदेश दिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के क्रम में सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्तों को संभावित गलतियों के बारे में बिंदुवार बताते हुए त्रुटिरहित कार्य संपादन की जानकारी दी।

नक्सल क्षेत्र पर खासा ध्यान : ए वी होमकर

नोडल पदाधिकारी राज्य पुलिस ए वी होमकर ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी जिलों में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा की गई तैयारियों एवं कार्रवाई की भी समीक्षा की। विधि व्यवस्था संधारण तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण करने का निदेश पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया है। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में की जाने वाली कार्रवाई एवं अर्धसैनिक बल से कार्रवाई, सीमावर्ती राज्यों के साथ समन्वय, बॉर्डर चेक पोष्ट पर अबतक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि नगदी, नकली एवं अवैध शराब, नशीले एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री की तस्करी एवं आवागमन पर पूर्ण रोक के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को निदेशित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा- निदेश के आलोक में सभी पुलिस पदाधिकारियों को निदेशित किया गया है। उन्होंने कहा कि पुराने वारंटी, अपराधियों एवं निर्वाचन कार्य को प्रभावित करनेवालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की जा रही है।

पीपीटी के माध्यम से दी गई जानकारी

बैठक में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने जिले में चल रहे निर्वाचन कार्यों से संबंधित अबतक की गई तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। समीक्षा के मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त, आईजी, डीआईजी, उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन कार्यालय से अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, ओएसडी गीता चौबे, उप निदेशक जनसंपर्क आनन्द, अवर सचिव देवदास दत्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Response