Lok Sabha Election 2024 : रांची में कल संजय सेठ के नामांकन में शामिल होंगे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी
![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/234-650x450.jpg)
![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/2346.webp)
रांची। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 मई को रांची से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ के नामांकन में शामिल होंगे। धामी मोरहाबादी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 2 मई को कोडरमा और चतरा लोकसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। कोडरमा लोकसभा के गिरिडीह स्थित सर्कस मैदान में 11 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। कोडरमा की एनडीए प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के नामांकन में भी शामिल होंगे। इस अवसर पर विधायक रणधीर सिंह भी मौजूद रहेंगे। मौर्य चतरा लोकसभा के पत्थलगड्डा स्थित रामाकांत पांडेय मैदान में दोपहर 1 से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद लेस्लीगंज स्थित मीडिल स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को 2 बजे संबोधित करेंगे। लोकसभा प्रभारी आदित्य साहू ,विधायक रणधीर सिंह,और प्रत्याशी कालीचरण सिंह भी मौजूद रहेंगे भी रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 2 मई को कोडरमा से एनडीए प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के नामांकन में शामिल होंगे। इसके बाद वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे।