+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, May 20, 2025
NewsPolitics

धनबाद के जनता को तानाशाही | जुल्म व आतंक के खिलाफ लड़ने की ‘शक्ति’ मिल गई है : सीएम चंपई सोरेन

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। धनबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने नामांकन दाखिल कर दिया। अनुपमा सिंह ने नामांकन करने से पहले अपने ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित श्री दुर्गा मंदिर व शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त की। साथ ही पूज्य पिता स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनसे क्षेत्रवासियों के हर सुख दुःख में खड़ी रह सकूं ऐसा आशीर्वाद मांगी। नामांकन के बाद एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का प्रतीक माना जाता है और धनबाद का माहौल देख कर लगता है कि जनता को तानाशाही, जुल्म एवं आतंक के खिलाफ लड़ने की “शक्ति” मिल गई है। भाजपा के कई नेता कह चुके हैं कि वे लोग 400+ सीटें चाहते हैं, ताकि वे संविधान बदल सकें तथा आरक्षण हटा सकें। हम यह कभी नहीं होने देंगे। साल 2004 का “इंडिया शाइनिंग” अभियान याद है आपको ? 4 जून का इंतजार कीजिए, देश फिर एक बार “फील गुड” का एक्शन रिप्ले देखेगा। सभा को झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्रीआलामगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, विधायक अनुप सिंह सहित कई गणमान्य लोग संबोधित किए।

Leave a Response