About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
CricketSport

Legends League Cricket 2023 : पहले मैच में धमाका करने वाले पठान आज दूसरी जीत दर्ज करने उतरेंगे

Share the post

भीलवाड़ा व गुजरात के बीच jsca stadium में शाम 6.30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा

जैक कैलिस, क्रिस गेल, हाशिम अमला जैसे दिग्गज क्रिकेटर खेलेंगे

रांची। Legends League Cricket सीजन-2 के पहले ही मैच में धमाका करने वाले भीलवाड़ा किंग्स टीम के कप्तान इरफान पठान आज दूसरी जीत के लिए खेलने उतरेंगे। बुधवार को जएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 6.30 बजे से भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात जाएंट्स मुकाबला खेला जाएगा। भीलवाड़ा किंग्स ने अपने पहले ही मैच में इरफान पठान के दम पर गौतम गंभीर की इंडिया कैपिटल्स रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराया था। कप्तान इरफान पठान ने अकेले मैच का पासा पलट दिया था। इरफान ने अपनी परी के दौरान 19 गेंदों का सामना कर 1 चौके व 9 छक्के के सहारे नाबाद 65 रन बनाए थे। भीलवाड़ा किंग्स की टीम ने 19.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 229 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया था। जिम्बाब्वे के सोलोमोन मिरे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रनों की पारी खेली थी। वहीँ, पार्थिव पटेल की गुजरात जाएंट्स साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस व वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल जैसे खिलाडिय़ों के रहते अपना पहला मैच हार गयी थी।

रांची में अब 2 और मैच खेले जाएंगे

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2023 सीजन18 नवंबर से 9 दिसंबर 2023 तक भारत के 5 शहर रांची, देहरादून, जम्मू, विजाग और सूरत में मैच खेल जाएंगे। रांची में 5 मैच जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 3 मैच रांची में खेला जा चुका है। अब 2 मैच 22 व 23 को खेले जाएंगे। इस साल लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में 6 टीमें खेलेंगी।

Leave a Response