एशिया कप क्रिकेट: बारिश ने बिगाड़ा भारत व पाकिस्तान का मैच
रांची। एशिया कप क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान का तीसरा मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 48.5 ओवर में 266 रन पर ऑल आउट हो गई। इससे पहले हाइवोल्टेज मुकाबला में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शुरू में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को पस्त कर दिया। लेकिन झारखंड के रांची जिला के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन व हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए बेहतरीन 138 रनों की बड़ी साझेदारी कर टीम इंडिया को एक अच्छी स्थिति में ला दिया। टीम इंडिया ने 48.5 ओवर...






