![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230608-WA0061-750x450.jpg)
![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230608-WA0060-1024x561.jpg)
रांची। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन एवं झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय कार्य समिति की एक अहम बैठक गुरुवार को रांची स्टेट गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने किया। इस बैठक में मजदूरों के हित में कई अहम फैसले लिए गए। बात करें मजदूरों की तो कोल इंडिया के द्वारा खदानों की निजीकरण से खदान मजदूर काफी प्रभावित होंगे। इस विषय पर मजदूर यूनियन बहुत ही जल्द ठोस निर्णय लेगा। बैठक में जेएमएम विधायक मथुरा प्रसाद महतो , फागु बेसरा, और पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय सहित मजदूर संघ के लोग मौजूद थे।
add a comment