About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 18, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
News

झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप : भारत ने चीन की दीवार को भेदा | 2-1 से जीता

Share the post

टीम इंडिया ने जीत की तिकड़ी लगाई, आखिरी समय में बिना गोलकीपर के खेली चीन की टीम

प्लेयर ऑफ दा मैच झारखंड की सलिमा टेटे व दीपिका ने गोल दागे

रांची। झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप के तीसरा मैच भारत व चीन के बीच खेला गया। भारत ने इस मैच में चीन में खेले गए एशियन गेम्स में चीन से मिली हार बदला ले लिया। साथ ही टीम इंडिया ने जीत की तिकड़ी भी लगाई। मैच में भारत ने चीन को 2-1 गोल से हराकर शानदार जीत दर्ज की।प्लेयर ऑफ दा मैच झारखंड की सलिमा टेटे को दिया गया। हार को देखते हुए चीन की टीम ने आखिरी समय में बिना गोलकीपर के ही मैच खेला, लेकिन टीम जीत नहीं सकी। 11 प्लेयर आगे से ही खेलें। शुरुआत से ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जोरदार आक्रमण कर चीन की दीवार को तोड़ने का काम किया। पहले क्वार्टर के 15वें मिनट में दीपिका ने गोलकर भारत को एक गोल की बढ़त दिला दी। 26वें मिनट में झारखंड की सलिमा टेटे ने शानदार गोलकर टीम इंडिया की बढ़त 2-0 कर दी। लेकिन हाफ टाइम के बाद चीन के खिलाड़ियों ने आक्रमण तेज कर दिया। 41वें मिनट में झोंग जियाकी ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोलकर स्कोर 1-2 कर दिया। अंत तक स्कोर 2-1 पर समाप्त हुआ।

हाउसफुल…लोग वीआईपी स्टैंड में खड़े होकर मैच देखें

हॉकी का क्रेज रांची ही नहीं झारखंड के हॉकी खेल प्रेमियों में सिर चढ़ कर बोल रहा है। रांची के मोरहाबादी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेले जा रहे वीमेंस हॉकी एशियन चैंपियनशिप में स्टेडियम हाउसफुल रह रहा। खासकर टीम इंडिया के मैच को लेकर जबरदस्त क्रेज है। हर कोई स्टेडियम के अंदर बैठकर मैच देखने को लेकर आतुर हैं। लेकिन हाउसफुल हो जाने के कारण हर कोई मैच का आनंद स्टेडियम के अंदर बैठकर नहीं उठा पा रहे। क्योंकि जो दर्शक पहले मैच में स्टेडियम के अंदर प्रवेश कर जा रहे, वो आखिरी मैच तकक बैठकर मैच का लुत्फ उठा रहे। जो दर्शक स्टेडियम के अंदर बैठकर मैच नहीं देख पा रहे वो मोरहाबादी मैदान में लगे बड़े-बड़े एलईडी स्क्रीन में मैच का आनंद उठाएं। यहां भी लोगों का हुजूम उमड़ा। आलम यह है कि वीआईपी स्टैंड में लोग खड़े होकर मैच देखने को मजबूर है।

लाइट कम होने के कारण रनिंग मैच रूका

तीसरे क्वार्टर के रोमांचक मैच के दौरान चीन को सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन लाइट कम हो जाने के कारण मैच को रोक दिया गया। 2 मिनट तक मैच रूका रहा व खिलाड़ी ग्राउंड से बाहर चले गए। फिर लाइट ठीक होने के बाद दोबारा मैच शुरू हुआ।

जापानी खिलाड़ी छाए रहे, जीत को तरसा थाईलैंड

इससे पहले मोरहाबादी स्थित मराग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में मलेशिया ने कोरिया को 1-1 के बराबरी पर रोककर अंक बांटने पर मजबूर कर दिया। लगातार दो हार के बाद मलेशिया के खिलाड़यों ने इस मैच में जोरदार प्रदर्शन किया। हाफ टाइम तक दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर सकी। लेकिन तीसरे क्वार्टर के 35वें मिनट में कोरिया की टीम ने बढ़त बना ली। सीयो सियोंग ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोलकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। ऐसा लह रहा था कि मलेशिया की टीम की हैट्रिक हार हो जाएगी। लेकिन 58वें मिनट में मलेशिया की टीम को पेनल्टी कॉर्नर के रूप में वरदान मिल गया। अजहर नूर ने बेहतरीन गोलकर टीम को हारने से बचाकर मैच 1-1 से ड्रा करा दिया। दूसरे मैच में डिफेंडिंग जापान ने एकतरफा मुकाबले में थाईलैंड को 4-0 से हराया। यह जापान की लगातार तीसरी जीत है। वहीं, थाईलैंड की टीम की तीसरी हार हुई।

Leave a Response