+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, March 9, 2026
Latest Hindi NewsNewsSocial

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठ पर भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

झारखंड के सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना

रांची। राजधानी रांची के राजभवन समीप नक्षत्र वन छठ तालाब में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर राज्य की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि हमलोग हमेशा भगवान से मांगते ही हैं, उन्हें देने का काम नहीं करते। मैने छठी मैया से प्रार्थना की है मुझे इतनी शक्ति दें जो राज्य की जनता के लिए और भी बेहतर ढंग से काम कर सकूं। छठ के मौके पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए राजधानी रांची के विभिन्न जलाशयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सूर्यास्त से ठीक पहले पारंपरिक रूप से भगवान भास्कर को अर्घ्य देने का शिलशिला शुरू हुआ। इस मौके पर रांची एसएसपी चंदन सिन्हा परिवार के साथ छठ किए। उन्होंने छठी मैया से रांची को अपराधमुक्त बनाने के लिए शक्ति देने की कामना की। इस अवसर पर छठ के पारंपरिक गीतों से गुंजता छठ घाट की रौनक ही कुछ और था।

शुक्रवार को छठ महापर्व का होगा समापन

छठ ही एक ऐसा पर्व है जिसमें अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ साथ उदयकालीन सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है। शुक्रवार को इस महापर्व के चौथे दिन उदयकालीन सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। रांची में सूर्योदय सुबह 5 बजकर 29 मिनट पर है। उदयकालीन अर्घ्य के साथ इस पर्व का समापन होगा। इस तरह से छठव्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत पारण के साथ समाप्त होता है।

Leave a Response