About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 6, 2026
Social

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीद्र नाथ महतो ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया

Share the post

रांची। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीद्र नाथ महतो ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा सीसीएल के द्वारा निर्माण करायी गई है। इसका निर्माण झारखंड के कलाकार शिवम सिंह द्वारा किया गया है। मूर्तिकार शिवम सिंह ने अनावरण हुए मूर्ति के संबंध में जानकारियां दीं, उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति बनाने की प्रक्रिया में चार महीने की अवधि लगी है। जिसमें कई चरण शामिल है। सामग्री की सोर्सिंग के रूप में विभिन्न प्रकार के स्क्रैप धातु जैसे नट, बोल्ट, और अन्य स्क्रैप धातु के टुकड़े कुल मिलाकर लगभग 150 किलोग्राम इकट्ठा करके शुरू किया गया। ये सामग्रियां मूर्ति के लिए बिल्डिंग ब्लॉक्स के रूप में काम करेंगी। मूर्ति के लिए एक विस्तृत डिज़ाइन जिसमें भगवान बिरसा मुंडा की मुद्रा,आकार और समग्र स्वरूप पर निर्णय लेना शामिल है। आर्मेचर निर्माण के लिए धातु की छड़ों या तारों का उपयोग किया गया है। विभिन्न धातुओं के घटकों को एक साथ वेल्ड करने के लिए पूरी सावधानी रखी गई । जंग रोधन को ध्यान में रखते हुए इसमें विशिष्ट प्रकार की कोटिंग भी की गई है। मूर्ति कला के कौशल के अनुरूप इसके स्थायित्व एवं प्रस्तुति दी गई है। ताकि भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति एक आकर्षक प्रतिकृति का आकार ले पाए।

एयरपोर्ट की सुंदरता और गरिमा को बढ़ाएगी

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीद्र नाथ महतो ने मूर्तिकार की काफी सराहना की। कार्यक्रम स्थल पर उन्हें माननीय अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित भी किया गया। अध्यक्ष ने सीसीएल के सीएमडी सहित सभी पदाधिकारिकों को तथा रांची एयरपोर्ट अथॉरिटी को शुभकामनाएं दी। भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति अधिष्ठापित करने का निर्णय को सराहा। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के नाम से स्थापित एयरपोर्ट में स्थापित हुई भगवान बिरसा मुंडा की यह मूर्ति एयरपोर्ट की सुंदरता और गरिमा को बढ़ाएगी। उक्त कार्यक्रम में लोकसभा सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सदस्या महुआ माझी, पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार सहित सीसीएल के अधिकारी एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Response