About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
NewsWorld

G-20 समिट को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत पहुंचे

Share the post

रांची। G-20 समिट को लेकर राजधानी दिल्ली तैयार है और मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इनमें सबसे खास मेहमान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत पहुंच गए हैं। दिल्ली में बाइडेन के लिए सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं। बाइडेन का ये दौरा बेहद खास है। वो G-20 सम्मेलन में तो शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता भी होगी जिसमें कई अहम सौदों पर मुहर लग सकती है। शनिवार और रविवार यानी 9 और 10 सितंबर को राष्ट्रपति जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद बायडेन पहली बार भारत दौरे पर आ रहे हैं। G-20 समिट के मौके पर उनका ये दौरा बेहद खास होने वाला है। सम्मेलन से पहले भारत और अमेरिका के बीच कई बड़ी डील हो सकती हैं।

Leave a Response