About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 5, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketNews

ICC Cricket World Cup 2023 : भारत ने टॉस जीतकर फिल्डिंग चुनी | न्यूजीलैंड करेगा बल्लेबाजी

Share the post

सूर्यकुमार यादव व मोहम्मद शमी को मिला खेलने का मौका

रांची। ICC Cricket World Cup 2023 के 21वें मैच में भारत व नयूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने जीतकर पहले फिल्डिंग चुनी। भारत ने दो बदलाव किए हैं, हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव, वहीं शार्दुल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी प्लेइंग-11 में हैं। दोनों ही टीमें 4-4 मैच जीत चुकी है। यह मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम न्यूजीलैंड से साल 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार का हिसाब भी चुकता करने चाहेगी। अगर दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो भारत और न्यूजीलैंड ने सभी विभागों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर बात भारतीय बल्लेबाजी की करें तो शीर्षक्रम से लेकर मध्यक्रम ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। रोहित, कोहली और केएल राहुल के बल्ले से रन निकल रहे हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भी पूरे रंग में दिखे हैं। रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे की जोड़ी कमाल मचा रही है। मध्यक्रम में डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स और टॉम लेथम टीम के लिए संकटमोचक बने हुए हैं।

टीम इंडिया की गेंदबाजी अच्छी

गेंदबाजी में भारतीय टीम कीवियों से बेहतर दिख रही है। जसप्रीत बुमराह और सिराज जहां नई गेंद के साथ-साथ पुरानी गेंद से भी कहर बरपा रहे हैं तो स्पिन में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की फिरकी का बल्लेबाजों के पास कोई तोड़ नहीं दिख रहा है। न्यूजीलैंड की गेंदबाजों को भी कमतर कतई नहीं आंका जा सकता। मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लाकी फर्ग्यूसन ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत और न्यूजीलैंड सात वर्ष बाद धर्मशाला के मैदान पर आमने-सामने होंगे। इससे पहले दोनों के बीच 16 अक्टूबर 2016 को वनडे मुकाबला खेला गया था, जिसमें भारत ने कीवी टीम को 6 विकेट से पराजित किया था।

दोनों टीमों के प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएलराहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा,  कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, विल यंग।

Leave a Response