+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, March 9, 2026
Politics

12 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में जरूर भाग लेंगे : जयराम रमेश

कांग्रेस के तरफ से कौन शामिल होगा इसका फैसला पार्टी अध्यक्ष करेंगे

Share the post

नई दिल्ली। कांग्रेस बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से पटना में 12 जून को बुलाई गई बैठक में जरूर भाग लेगी, लेकिन इसमें पार्टी की तरफ से कौन शामिल होगा, इसका फैसला पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य नेता मिलकर करेंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि 12 जून की बैठक में कांग्रेस जरूर भाग लेगी। कांग्रेस की तरफ से कौन जाएगा, इस बारे में जानकारी अभी नहीं दे सकता । इस पर कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य नेता चर्चा करेंगे और 12 जून से पहले इसकी जानकारी मिल जाएगी।

Leave a Response