About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
3 विकेट हासिल करने वाले मयंक यादव प्लेयर ऑफ द मैच
CricketSport

IPL 2024 : लखनऊ ने जीत का स्वाद चखा | अच्छी शुरुआत के बाद भी हारा पंजाब

Share the post

रांची। IPL 2024 के 11वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स को 21 रनों से हरा दिया। लखनऊ ने अपने होम ग्राउंड में क्विंटन डिकॉक की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 8/199 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने दमदार शुरुआत की लेकिन जीत हासिल करने से चूक गई। पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 177 रन बनाए। पंजाब के लिए शिखर धवन ने 70 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, लखनऊ के लिए मयंक यादव ने 4 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट हासिल किए व मैन ऑफ द मैच बनें। लखनऊ की 2 मैचों में यह पहली जीत है। वहीं, पंजाब की टीम की यह दूसरी हार है।

अच्छी शुरुआत के बाद हारा

पंजाब किंग्स ने दमदार शुरुआत की। कप्तान शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी हुई। लखनऊ को पहली सफलता मयंक यादव ने दिलाई, जिन्होंने इस मैच में डेब्यू किया। उन्होंने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर बेयरस्टो को आउट किया। वह 29 गेंदों में 42 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें भी मयंक यादव ने ही अपना शिकार बनाया। इतना ही नहीं, जितेश शर्मा को भी इस घातक गेंदबाज ने आउट किया। एक छोर पर धवन ने गेंदबाजों का डटकर सामना किया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। शिखर धवन ने 50 गेंदों का सामना कर 7 चौके व 3 छक्के के मदद से 70 रन बनाकर आउट हुए।

Leave a Response