About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, October 21, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketSport

IPL 2024 : धौनी का दे दनादन 6, 6, 6 | रोहित का शतक व पथिराना का 4 विकेट | चेन्नई जीता | मुंबई हारा

Share the post

रांची। IPL 2024 का 29वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) व मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का बेहद खास रहा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दर्शकों ने खूब इंन्जॉय किया। ब्लू जर्सी पर पीसी जर्सी भारी पड़ गई। यानी अपने होम ग्राउंड में मुंबई की टीम चेन्नई से 20 रनों से हार गई। हार के बाद भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की पारी ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। वहीं, मथीश पथिराना का 4 विकेट चेन्नई को जीत दिलाने में मुख्य किरदार निभाया। लेकिन महेंद्र सिंह धौनी (Ms Dhoni) का लगातार 3 गेंदों पर 3 बड़े सिक्स ने कमाल कर दिया। धौनी महज 4 गेंद में 20 रन बनाकर नाबाद लौटे, जिनमें मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या का आखिरी ओवर का 3, 4, 5वीं गेंद पर लगातार तीन छक्का शामिल रहा। मथीश पथिराना (Pathirana’s) का जादुई गेंदबाजी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिलाया।

रोहित शर्मा का नाबाद शतक काम नहीं आया

चेन्नई की टीम ने मुकाबले में पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने सबसे अधिक 69 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शिवम दुबे ने नाबाद 66 व धौनी ने नाबाद 20 रनों का योगदान दिया। 207 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी व मैच 20 रन से हार गई। टीम से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शतक लगाया लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। रोहित ने 63 बॉल पर नॉटआउट 105 रन बनाए। मथीश पथिराना ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

Leave a Response