![national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/04/7658-750x450.webp)
![Lok Sabha Election 2024: Kanhaiya Kumar will contest against Manoj Tiwari](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/04/7658-1024x576.webp)
रांची। Lok Sabha Election 2024 के लिए कांग्रेस ने दिल्ली से तीन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट सीट से टिकट दिया है। अब कन्हैया कुमार बिहार की बेगुसराय की जगह दिल्ली में बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, पार्टी ने उदित राज को उत्तर पश्चिमी दिल्ली (SC सीट) से उम्मीदवार बनाया है।वहीं, चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल को टिकट दिया गया है। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर आप और कांग्रेस गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। समझौते के तहत आप 4 और कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ रही है।
add a comment