About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketNews

 ICC Cricket World Cup: आज पाकिस्तान का सामना नीदरलैंड्स से

Share the post

रांची। वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान की टीम अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स के साथ हैदराबाद में खेलने उतरेगी। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम करीब सात साल बाद भारतीय दर्शकों के सामने भारतीय मैदान पर खेलने उतरेगी। वर्ल्ड कप का यह दूसरा मुकाबला होगा। पाकिस्तानी टीम को नीदरलैंड्स के खिलाफ इस मैच में अपनी खामियों को दूर करने और स्टार खिलाड़ियों के फॉर्म में लौटने की उम्मीद होगी। वर्ल्ड कप में पाक टीम को दोनों प्रैक्टिस मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अच्छे प्रदर्शन का दवाब उन पर होगा। प्रतियोगिता में एकमात्र असोसिएट टीम नीदरलैंड्स को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। टीम 2011 के बाद अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप खेल रही है। दोनों टीमों के बीच अबतक 6 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें सभी मैच पाकिस्तान ने जीते। यह मुकाबला दिन के 2 बजे से व टॉस 1.30 बजे होगा।

पिच व मौसम रिपोर्ट

राजीव गांधी इंटरनैशनल स्टेडियम पर पहली पारी का औसत स्कोर 288 रन रहा है। एक हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान 26 से 28 डिग्री तक रहेगा। बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है।

संभावित प्लेइंग-11

पाक: फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, हसन अली।

नीदरलैंड्स: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डॉड, वेसली बारेसी, बास डी लीडे, कोलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान, विकेटकीपर), रायन क्लाइन, रोलॉफ वान डर मर्वे, लोगान वान बीक, शारिज अहमद, पॉल वान मीकेरन।

Leave a Response