About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 3, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
News

वर्ल्ड कप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 को खेलने से पहले शुभमन गिल को आया बुखार | खेलने पर संशय

Share the post

रांची। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल बुखार से पीड़ित हैं, जिससे उनका 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 वनडे विश्व कप के भारत के शुरुआती मैच में खेलना संदिग्ध है। गिल बुधवार और गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत के प्रशिक्षण सत्र में शामिल नहीं हुए। हालांकि टीम प्रबंधन उम्मीद कर रहा है कि यह फ्लू से ज्यादा कुछ नहीं है।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच से पहले भारतीय टीम की चिंताएं फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण बढ़ गई हैं। गिल डेंगू बुखार से जूझ रहे हैं और रविवार को होने वाले मुकाबले में उनका मैदान पर उतरना अभी तय नहीं है। शुभमन गिल अगर पूरी तरह फिट होकर मुकाबले में नहीं उतर पाते हैं तो ईशान किशन पारी का आगाज कर सकते हैं। हाल के समय में वनडे में भारत के सबसे शानदार बल्लेबाज गिल कथित तौर पर तेज बुखार से पीड़ित हैं और शुक्रवार को डेंगू के लिए कराया गया उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है। डेंगू के मरीजों की शारीरिक रिकवरी अलग-अलग होती है और आमतौर पर उन्हें पूरी तरह फिट होने में लगभग सात से 10 दिन लगते हैं। रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले शुभमन गिल को डेंगू होना भारतीय टीम के चिंता का विषय है। टीम चाहेगी कि गिल जल्दी से जल्दी ठीक होकर मैदान पर लोटें। इससे पहले विश्व कप 2023 के पहले मैच में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के एक एक स्टार खिलाड़ी नहीं खेल पाए थे। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन इंजरी की वजह से पहला मैच नहीं खेल पाए थे। वहीं, इंग्लैंड के बेन स्टोक्स भी पहलै मैच में नहीं खेल पाए. शुभमन गिल भी इन दोनो के साथ पहला मैच न खेल पाने की सूची में शामिल हो सकते हैं।

Leave a Response