+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, January 14, 2025
Latest Hindi NewsNewsPolitics

हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार : 11 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ | प्रोटेम स्पीकर बनें प्रो स्टीफन मरांडी

शपथ लेते कांग्रेस के डॉ इरफान अंसारी
Share the post

लगातार दूसरी बार हेमंत सरकार

रांची। राजभवन में हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। सबसे पहले झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रो स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। इसके बाद 11 विधायकों को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसमें सबसे पहले कांग्रेस के राधाकृष्ण किशोर ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजूल हसन, दीपिका पांडेय, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार सोनू व सबसे अंतिम में शिल्पी नेहा तिर्की ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से 6, कांग्रेस से 4 व आरजेडी से 1 मंत्री बनें। भव्य रूप से सजे शपथ ग्रहण समारोह में सत्तारुढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा- कांग्रेस और राजद कोटे से कई विधायक मंत्री बनें। इस मौके पर सत्ता पक्ष के साथ-साथ कई गणमान्य लोगों शामिल थे। हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर 2024 को सीएम पद की शपथ मोरहाबादी मैदान में ली थी। हेमंत सोरेन चौथी बार सीए पद की शपथ लिए थे।

Leave a Response