+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

हेमंत दुबारा : देखें 28 के शपथ ग्रहण समारोह में देश के कौन-कौन दिग्गज नेता आएंगे

Share the post
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार रांची पहुंचे।

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार रांची पहुंचे

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। 28 नवंबर 2024 को दिन के 4 बजे से रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। हेमंत सोरेन को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, मेघालय के सीएम कोंराड कोंगकल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंन्द्र सिंह सुखु, मासस के दीपाकंर भट्‌टाचार्य, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती, तमिलनाडू के उप मुख्यमंत्री उदय स्टालिन, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, आरजेडी के तेजस्वी यादव, दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, सांसद संजय सिंह के अलावा कई गणमान्य लोग आने वाले हैं। वहीं, देर रात कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार रांची पहुंच गए हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने शिवकुमार का जोरदार स्वागत किया।

मोरहाबादी मैदान का हेमंत सोरेन ने लिया जायजा

मोरहाबादी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां बुधवार देर शाम तक जारी रही। तैयारियों का जायजा लेने खुद कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन शाम 5 बजे मोरहाबादी मैदान जाकर लिया। इस मौके पर उन्होंने समारोह स्थल में मंच निर्माण, साज सज्जा, विद्युत , ध्वनि तथा सुरक्षा व्यवस्था और अतिथियों के स्वागत-सत्कार और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था की जानकारी अधिकारियों से ली। हेमंत सोरेन ने निर्देश दिए कि समारोह स्थल तक आवागमन और वाहनों के पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि किसी भी स्तर की किसी तरह की परेशानी उत्पन्न नहीं हो। इससे पहले दोपहर 1 बजे से ही आगंतुकों का मोरहाबादी ग्राउंड पर आना शुरू हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दाडेल, सचिव अमिताभ कौशल, रांची उपायुक्त वरुण रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा एवं कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Response