About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 15, 2026
Latest Hindi News

दीपावली में फायर स्टेशन 24 घंटे अलर्ट मोड पर | हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए

Share the post

रांची। दीपावली में कही कोई घटना न घटे, इसको लेकर फायर ब्रिगेड विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। शहर के हर प्रमुख चौक-चौराहा और पटाखा दुकानों को केंद्रित करते हुए दमकल तैनात कर दिए गए हैं। छोटे और बड़े दमकल वाहनों के अलावा हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी तैयार रखा गया है। रांची के 4 फायर स्टेशनों के अलावा कुल 12 स्थानों पर दमकल वाहन भेजे गए हैं। आपात स्थिति में आग बुझाने के लिए फोम और अन्य संसाधनों का भी इंतजाम फायर बिग्रेड की ओर से किया गया है। डीजी अग्निशमन एवं होमगार्ड अनिल पलटा ने राज्य के सभी फायर स्टेशनों को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। फायर ब्रिगेड के द्वारा आम लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर के साथ कई गाइडलाइंस भी जारी किए गए हैं।

इन नंबर पर सहायता ले सकते हैं

आग लगने की स्थिति में आप डायल 100 और डायल 112 पर सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा डोरंडा फायर स्टेशन- 9304953404, पिस्का मोड़ फायर स्टेशन- 9304953405, आड्रे हाउस फायर स्टेशन- 9304953406 और धुर्वा फायर स्टेशन- 9304953407 के इन नंबरों पर भी सहायता ले सकते हैं।

Leave a Response