About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 13, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

पूर्व विधायक चन्द्रिका महथा कांग्रेस में शामिल

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से आयोजित आ अब लौट चलें कार्यक्रम के तहत गिरिडीह जिला में जमुआ विधानसभा के पूर्व विधायक चन्द्रिका महथा अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने महथा को माला व कांग्रेस का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का यह परिणाम है कि युवा हों या बुजुर्ग, महिला हो या किसान, सभी लोगों का रूझान कांग्रेस के प्रति बढ़ा है। अब राज्य की जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश का संविधान और लोकतंत्र बच सकता है। नफरत खतम किया जा सकता है। बेतहाशा बेरोजगारी, कालाबाजारी, गैस डीजल पेट्रोल, खाद्य की आसमान छूती कीमतों से जनता बेहाल हो चुकी है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री झूठ पर झूठ बोलकर जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है। ठाकुर ने कहा कि जहां एक ओर मणिपुर जल रहा है, लोगों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है लोक तील-तील मरने को विवश हो रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री अपना बूथ अपना कार्यक्रम में लगे हुए है, इससे ज्यादा बेशर्मी कुछ नहीं हो सकती है।

सदस्यता लेकर गर्व महसूस कर रहा हूं

जमुआ विधानसभा के पूर्व विधायक चन्द्रिका महथा ने कहा कि कांग्रेस की सदस्यता लेकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। मैं आज इस पार्टी में शामिल हो रहा हूं, जो अंग्रेजों से लडाई लड़कर देश को आजाद करवाया और हम आजाद भारत के नागरिक बनें। महथा ने कहा कि झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कुशल नेतृत्व कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान और प्यार हमें कांग्रेस में आने को विवश कर दिया। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, गिरिडीह जिला कांग्रेस के प्रभारी प्रदेश महासचिव कुमार गौरव, सोशल मीडिया के कोऑर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह, जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया सहित कई कांग्रेसी शामिल थे।

News Box Bharat latest news

Leave a Response