About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 27, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
NewsPolitics

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी का निधन

Share the post

रांची। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी का मंगलवार तड़के निधन हो गया। उनके बेटे चांडी ओम्मन ने फेसबुक पर पोस्ट करके अपने पिता के निधन की जानकारी दी। ओम्मन ने लिखा, अप्पा का निधन हो गया। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे ओमन चांडी का बंगहलुरु में कैंसर का इलाज चल रहा था। केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, उस राजा की कहानी जिसने ‘प्रेम’ की शक्ति से दुनिया पर विजय प्राप्त की, उनका मार्मिक अंत हो गया। आज, मैं एक महान व्यक्ति, ओमन चांडी के निधन से बहुत दुखी हूं।

सबसे लंबे समय तक विधानसभा का सदस्य होने का रिकॉर्ड

कांग्रेस के दिग्गज नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने पिछले ही साल राज्य के सबसे लंबे समय तक विधानसभा का सदस्य होने का रिकॉर्ड बनाया था। चांडी बीते 52 साल से लगातार विधायक रहे। ओमान चांडी 1970 में पहली बार विधायक बने थे। तब उनकी उम्र 27 साल की थी। वह पहली बार केरल की विधानसभा पुठुपल्ली से विधायक बने और उसके बाद उनकी जीत का सिलसिला इसी विधानसभा से जारी रहा। वह 53 साल से अजेय रहे। ओमान चांडी ने 1970 से लेकर लगातार 11 चुनाव जीते। कांग्रेस नेता चांडी दो बार केरल के मुख्यमंत्री भी रहे। वह पहली बार 2004 में केरल के सीएम बने थे। दूसरी बार उन्हें फिर से 2011 में केरल का मुख्यमंत्री बनाया गया था। दूसरी बार वह 2016 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे।

Leave a Response