About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 10, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
News

दुमका में गैंगरेप की शिकार विदेशी महिला का सोशल मीडिया पर छलका दर्द | रोते हुए न्याय की लगाई गुहार

Share the post

रांची। इंसान कब जानवर बन जाए यह कहना बहुत मुश्किल है, लेकिन ऐसे जानवर किस्म के इंसानों के कारण पूरा समाज बदनाम जाता है। झारखंड के दुमका जिले में बीते शुक्रवार को जो विदेशी महिला के साथ घटना घटी उससे झारखंड ही नहीं देश भी शर्मसार हो गया है। दुमका में एक स्पेनिश दंपत्ति के साथ जो कुछ हुआ सभ्य समाज का सर शर्म से झुक गया। इंटरनेशनल बाइक टूर पर निकले स्पेन की महिला के साथ दुमका के हंसडीहा में गैंगरेप ने सबको झकझोर के रख दिया है। कोलकाता के रास्ते दंपत्ति (पति स्पेन व महिला ब्राजीलियन) शुक्रवार को दुमका पहुंची थी। लेकिन दुमका में जो कुछ हुआ उसके बाद से दंपत्ति दुःख और सदमा में है। घटना के बाद पीड़िता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें पीड़िता ने आपबीती बताते हुए भारत के राइडिंग क्लब से न्याय की मांग में समर्थन की अपील की है। रोते हुए पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई। पीड़िता का यह इस्टाग्राम पर पोस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दंपत्ति को कड़ी सुरक्षा के बीच दुमका परिसदन में रखा गया है। अब पीड़िता का 164 के तहत बयान दर्ज होगा। विश्वस्त सूत्रों की माने तो सोमवार को दंपत्ति विश्व भ्रमण के तहत अपने अगले पड़ाव नेपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

दरिंदों ने दंपत्ति के साछ मारपीट भी की

पीड़िता अपने पति के साथ बाइक से विश्व भ्रमण पर निकली है। बांग्लादेश से भारत मे प्रवेश करने के बाद दुमका के रास्ते नेपाल जा रही थी। शुक्रवार की शाम स्पेनिश दंपत्ति ने हंसडीहा थाना के कुरमाहाट में टेंट लगाकर रात्री विश्राम करने लगी। इसी बीच 7 दरिंदों ने टेंट में घुसकर पति को बांध दिया, जबकि महिला को टेंट से बाहर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इन दोनों के साथ मारपीट भी की गई। शुक्रवार की देर रात गस्ती पर निकली हंसडीहा थाना की पुलिस ने दंपत्ति को सड़क किनारे देखा। महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दरिंदों ने दंपत्ति के साथ मारपीट भी की। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Response